हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि, तीन में से दो पोल्ट्री फार्म के नमूने पॉजिटिव

By: Pinki Fri, 08 Jan 2021 6:37:00

हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि, तीन में से दो पोल्ट्री फार्म के नमूने पॉजिटिव

हरियाणा में बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। पंचकूला जिले के तीन पोल्ट्री फार्म में से दो के नमूने जांच में पॉजिटिव मिले हैं। जिन दो फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है, उनके एक किलोमीटर के दायरे में आने वाले 5 पोल्ट्री फार्म की 1 लाख 66 हजार 328 मुर्गियों को मारकर जलाया या दबाया जाएगा। 1 से 10 किलोमीटर के दायरे में आने वाले फार्म की मुर्गियों की निगरानी रखी जाएगी। 5 फार्म की मुर्गियों को मारने के लिए 40-50 टीमें गठित कर दी गई हैं। इन पोल्ट्री फार्म के संचालकों को प्रति मुर्गी 90 रुपये मुआवजा दिया जाएगा।

पशुपालन विभाग ने भोपाल की लैब में जांच के लिए नमूनों को भेजा था। जालंधर लैब की पहली रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि नहीं हुई थी। सिद्धार्थ पोल्ट्री फार्म गांव खेड़ी, रायपुरानी व नेचर पोल्ट्री फार्म ढांढलवर गांव धनौली की मुर्गियों में बर्ड फ्लू मिला है। इनमें एच5एन8 इन्फ्लूएंजा पाया गया है। यह ज्यादा घातक नहीं है। एच5एन1 इन्फ्लूएंजा सबसे घातक माना जाता है। एसकेएम पोल्ट्री फार्म गांव मौली की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

पोल्ट्री फार्म के कर्मचारियों की स्वास्थ्य जांच स्वास्थ्य विभाग करेगा। बर्ड फ्लू की पुष्टि वाले फार्म के एक किलोमीटर के दायरे के फार्म में कार्यरत कर्मचारियों को एंटी वायरल दवाइयां दी जाएंगी। लोगों की सेहत पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com